रीवा के त्योंथर स्थित टमस नदी में बिना लाइफ जैकेट और सुरक्षा इंतजामों के ओवरलोड नावें चल रही हैं। बरगी हादसे के बाद भी प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग रोज जान जोखिम में डालकर सफर करने मजबूर हैं।
सतना के माधवगढ़ पुल पर पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने टमस नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की, पति ने भी कूदकर बचाने का प्रयास किया। दोनों को प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह ने जान की परवाह किए बिना बचा लिया। महिला गर्भवती पाई गई, अस्पताल में इलाज जारी।














